पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दक्षिण से नमी लेकर आ रही गर्म हवा की वजह से ट्विनसिटी के ऊपर 60 फीसदी बादल छाए रहे। रात का पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 2.2 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 72 घंटे में के दौरान रात के पारा में 7.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सोमवार को 1.8, मंगलवार को 3.4 और बुधवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसकी वजह से हल्की गर्मी का अहसास होता रहा। हालांकि बादलों का कोई विशेष असर अधिकतम तापमान में नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 78 फीसदी और शाम को 48 फीसदी रही। इस दौरान हवा की औसत गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। विभाग का अनुमान है कि मौसम में गुरुवार से फिर बदलाव आने की संभावना है। इसकी वजह से आसमान खुल सकता है और रात के पारा में गिरावट आने की संभावना है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.