पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जगदलपुर में हुई बूंदाबांदी का असर ट्विनसिटी में दिखा। दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आसमान में करीब 30 फीसदी बादल छाए रहे।
शाम को करीब 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। हालांकि दिनभर में इसका औसत 5 किलोमीटर प्रति घंटे रहा। बादलों की वजह से रात के तापमान में वृद्धि हुई है। बीते दिन जहां न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसमें 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। गुरुवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ट्विनसिटी में नमी की मात्रा 65 फीसदी सुबह और शाम को 35 फीसदी रही। आगामी 24 घंटे में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आसमान में बादलों की उपस्थित रह सकती है। मौसम में थोड़ी नमी रहने की संभावना है। खाड़ी से नमी अब भी आ रही है।
इसके बाद भी दुर्ग जिले का पारा अन्य जिलों से ज्यादा
दुर्ग लगातार दूसरे दिन राज्य में सबसे अधिक गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान में दूसरे नंबर पर पड़ोसी जिला राजनांदगांव और न्यायधानी बिलासपुर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ रहे। विभाग का अनुमान है कि अभी दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है और रात की बढ़ सकती है। अभी एक दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है क्योंकि खाड़ी से आने वाली हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के बाद भी अन्य जिलों की तुलना में दुर्ग अधिक गर्म है।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.