पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने श्याम नगर स्थित निगम कार्यालय का ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक कार्यालय में रखे अटेंडेंस रजिस्टर का मिलान किया। नदारद रहने वाले दो कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करा दी। इसके अलावा आयुक्त ने गौठान का भी दौरा किया। इस दौरान मैत्रीनगर फेस-6 वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने आयुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से अवगत कराया। आयुक्त सुबह 11ः30 बजे कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले राजस्व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। बाद में राशन कार्ड और मतदाता सूची पीडीएफ बनाने के कार्य का अवलोकन किया। आयुक्त ने स्थापना शाखा और लेखा शाखा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां दो कर्मचारियों के नदारद रहने पर उपस्थिति पंजी में अब्सेंट लगाया। आयुक्त ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वे समय पर कार्यालय पहुंचे। आयुक्त ने नेवई गोठान पहुंचे और गोबर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार वर्मी खाद को शीघ्रता से छन्नी कर पैकिंग करने निर्देश दिए। मुक्तिधाम में 1500 नग छेना देने के बाद आयुक्त ने शीघ्रता से गो काष्ट व छेना तैयार करने भी कहा।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.