पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीएसपी में मर्चेंट मिल विद्युत अनुभाग के क्रेन ब्रिगेड ने क्रेन ऑपरेशन में आवश्यक मॉडिफिकेशन किया है। इस मॉडिफिकेशन के बाद रोल असेम्बली का काम कर रहे कर्मचारी ग्राउंड लेबल से स्वयं ही क्रेन को ऑपरेट कर सकते हैं। इससे क्रेन ऑपरेटर की उपलब्धता ना होने पर भी क्रेन को चलाकर काम चालू रखा जा सकता है।
बीएसपी में मर्चेंट मिल के संचालन में रोल असेम्बली की अहम भूमिका होती है। रोलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देने काम रोल असेम्बली द्वारा ही किया जाता है। मर्चेंट मिल के बियरिंग शॉप में रोल असेम्बली का महत्वपूर्ण कार्य नियमित रूप से सम्पादित किया जाता है। इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाता है। कई बार ऑपरेटर्स के अन्य स्थानों में व्यस्त रहने के कारण क्रेन की उपलब्धता में बाधा आती है और काम प्रभावित होता है। सीजीएम (मर्चेंट मिल एवं वायर रॉड मिल) अजय बेदी ने टीम का हौसला बढ़ाने मॉडिफिकेशन का अवलोकन किया। विद्युत अनुभाग के काम पर प्रसन्नता व्यक्त की।
डिजाईन बनाकर नए काम को दिया गया अंजाम
मॉडिफिकेशन को अंजाम देने वाली टीम में शामिल प्रबंधक (विद्युत) विष्णु प्रसाद ने मॉडिफिकेशन का डिजाइन तैयार किया। उनके नेतृत्व मे क्रेन ब्रिगेड के ईश्वर कुमार पटेल, एमजे राव, डीके वर्मा, ओपी वर्मा, अश्विन कुमार की टीम ने आंतरिक संसाधनों से इसकी कमीशनिंग की है।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.