पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इस संभाग के दुर्ग जिले में हालात खराब होने के बाद लॉकडाउन 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पहले से ही लगाया जा चुका है। वहीं संभाग के अन्य जिलों में भी हालात अनकंट्रोल होते जा रहे हैं।
कोरोना का तेजी से बढ़ता संक्रमण
दुर्ग संभाग के पांच जिलों की बात करें, तो दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम और बालोद सभी जगह कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत दुर्ग जिले के हैं। जहां पर कोरोना संक्रमितों के लिए बेड की व्यवस्था तक नहीं हो पा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भी कम पड़ जा रहे हैं, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही हैं। यहीं हाल पडोसी जिला राजनांदगांव का भी है जहां पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों का भी ऐसा ही हाल है। पिछले 7 दिनों के कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों को देखे तो स्थित भयावाह होती जा रही है।
संभागीय जिला | एक्टिव मरीज |
दुर्ग | 8018 |
राजनांदगांव | 3677 |
बेमेतरा | 1424 |
बालोद | 999 |
कबीरधाम | 814 |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की अपील
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और रोज हो रही मौतें चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घरों से न निकलें। खरीदारी के लिए परिवार के सदस्यों को साथ न लेते हुए अकेले जाएं। आसपास कोरोना संक्रमित मिलने पर उनका सही मार्गदर्शन करें और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करें।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.