पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मार्च महीने में कोरोना बम जिले में फूटा। इसका असर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के चलते दुर्ग अब देश में सुर्खियां बटोर रहा है। दुर्ग में संक्रमितों की संख्या देश के 13 अन्य राज्यों की संख्या से ज्यादा है।
इतना ही नहीं एक्टिव मरीजों के मामले में दुर्ग देश के टॉप-10 जिलों की सूची में शामिल हो गया है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या के आधार पर वह नौवें नंबर पर पहुंच गया है। दुर्ग में 16,995 एक्टिव मरीज हैं। दुर्ग से आगे पुणे, मुंबई, थाढ़े, बेंगलुरू, नासिक, दिल्ली जैसे बढ़े शहर हैं। महाराष्ट्र का औरंगाबाद भी दुर्ग से आगे हैं।
इस प्रकार दुर्ग में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हर 100 सैंपलों की जांच में औसत 38 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। हेल्थ विभाग के एक्सपर्ट्स इसे खतरे की घंटी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.