पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीएसपी में 19245 अधिकारियों-कर्मचारियों का सेवा के माध्यम से अगले एक साल के लिए 50 लाख का एक्सीडेंटल बीमा कराया जा रहा है। अब तक अधिकतम 20 साल का एक्सीडेंटल बीमा होता रहा है। उसमें भी ग्रेड वाइज बीमा की राशि अलग-अलग होती थी। स्टील एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) और बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोंबार्ड के बीच अनुबंध हुआ। बीमा की अवधि एक मार्च से 28 फरवरी की अवधि के लिए होगी। इस बार के बीमा पालिसी की खास बात यह है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए समान राशि 50 लाख का बीमा किया गया है। जबकि अब तक ग्रेड वाइज 5 से 20 लाख का बीमा कराया जाता रहा है। इसमें एस-1 से एस-3 ग्रेड के कर्मियों के लिए 5 लाख, एस-4 से एस-6 के कर्मियों के लिए 10 लाख, एस-7 से एस-8 ग्रेड के कर्मियों के लिए 15 लाख और आगे ग्रेड के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 20 लाख का एक्सीडेंटल बीमा कराया जाता था। इस बार सभी वर्ग के अफसर-कर्मियों के लिए 20 लाख का एक्सीडेंटल बीमा कराया गया है। जिसकी प्रीमियम राशि 883 रुपए होगी। निर्धारित अवधि में स्थाई और आंशिक रूप से अशक्त होने और मृत्यु पर परिजन को बीमा का क्लेम भुगतान किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। इससे पहले तक 20 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा क्लेम दिया जाता था। इसे बढ़ाया गया है, ताकि परिजनों को राहत मिल सके।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.