जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार को निजी कंपनी के हेल्पर और ठेकेदार ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सूचना पर दोनों शव को फंदे से उतारा और पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम के बाद दोनों का शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय हेल्पर विजय शर्म का शव घर के पीछे अमरुद के पेड़ पर लटका मिला।
घटना की जानकारी तब चला जब पड़ोस में रहने वाले युवक छत पर चढ़ा। विजय को फंदे पर झूलता देख उसने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि विजय अकेला रहता था। उसके माता पिता टाटानगर में रहते हैं। उसकी बहन की शादी भिलाई में हुई है। मंगलवार को विजय अपनी बहन के घर गया था।
रात करीब 8 बजे वह बहन के घर से लौटा था। आस पड़ोस वालों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विजय का इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। संभवत: इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली है। वहीं 45 वर्षीय ठेकेदार चंद्रशेखर तोमर का शव बुधवार सुबह 8 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक पड़ोसी हर्ष पांडेय सुबह ठेकेदार के घर गया था। इसके बाद घटना का पता चला। पूछताछ में पता चला है कि चंद्रशेखर के दोनों बच्चे सोमवार को अपने मंडला निवासी मामा के घर चले गए थे। कुछ दिन पहले पत्नी भी बालाघाट चली गई थी। पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या की है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.