स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) बीएसपी द्वारा कोरोना से मृत कर्मियों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि के रूप में दिए जा रहे हैं। इस बार करीब 190 कर्मियों की गुरुवार की मौत हो चुकी है। लिहाजा उन्हें अनुग्रह राशि देने सेवा को साढ़े आठ करोड़ की जरूरत है। इसके लिए शासन ने सभी सदस्यों से 7 महीने तक 500 रुपए मासिक किस्त देने कहा है।
संगठन के इस फैसले से बीएसपी के करीब 300 प्रशिक्षु कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिन्हें तमाम कटौती के बाद स्टायफंड के रूप में 8.5 हजार हर महीने मिलते हैं। हर माह 500 रुपए अनुग्रह राशि के किस्त में कटने से उनकी आर्थिक समस्या बढ़ जाएगी। उन्होंने किस्त की राशि कम करने के लिए सोमवार को पर्सनल विभाग के अफसरों से मिलने का निर्णय लिया है। सेवा द्वारा सामान्य मौत पर अनुग्रह राशि डेढ़ लाख देने सेवा सदस्यों से अंशदान (5 रुपए प्रति मृत्यु प्रकरण) लिया जाता है। वर्ष 2020 में कोविड मृत्यु के प्रकरणों के लिए इस राशि को 4 लाख किया गया। सदस्यों से 10 प्रति कोविड मृत्यु प्रकरण प्राप्त किया गया। कोविड-19 के प्रथम लहर के 35 मृत्यु प्रकरणों में 4 लाख का भुगतान मृत सदस्य के नामिनी को किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.