पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना जिले के युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। जो आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूद हैं, उससे मुताबिक अब तक के कुल पॉजिटिव में 45 फीसदी की उम्र 21 से 40 साल के बीच हैं। वहीं स्कूल बंद होने के चलते 10 साल से कम उम्र के बच्चों की पॉजिटिव दर महज 4.3 फीसदी ही है।
जिले में अब तक पॉजिटिव केस की संख्या 26 हजार के पार हो गई है। हालाकि इसमें 21 हजार 500 लोग रिकवर हो चुके हैं। लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें कोरोना ने युवा वर्ग को सबसे अधिक अपने चपेट में लिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक की स्थिति में 21 से 40 साल की उम्र के 12 हजार 500 से अधिक पॉजिटिव हो चुके हैं, जो कुल पॉजिटिव मरीजों की तुलना में 45 फीसदी हैं। वहीं 51 साल से अधिक उम्र वालों की पॉजिटिव दर 22 फीसदी है। इनमें 51 से 60 साल के 12.6 लोग व 60 से अधिक उम्र वाले 9.40 मरीज शामिल हैं। ये आंकड़े जिले के पहले मरीज से अब तक की स्थिति के हैं।
लापरवाही के चलते युवा ही बन रहे हैं शिकार
कोरोना की दूसरी तेज लहर मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरु हुई है। इसके बाद से रोजाना 500 से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक ही दिन में एक हजार से अधिक मरीज मिले। ये अब तक का रिकार्ड है। इन पॉजिटिव मरीजों में भी करीब 55 फीसदी युवा ही हैं। एक्सपर्ट का पक्ष है कि कोरोना नियंत्रित होते ही युवाओं में ही लापरवाही सबसे अधिक बढ़ी थी। मास्क का उपयोग बंद कर दिया गया था, इसी के चलते पॉजिटिव दर युवाओं में अधिक है।
समय पर जांच नहीं, मृत्यु दर भी बढ़ती जा रही
दूसरी लहर के दौरान मृत्यु दर भी तेजी से बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह समय रहते जांच नहीं कराना बताया जा रहा है। लोग सेहत बिगड़ने के बाद ही कोरोना टेस्ट के लिए पहुंचे रहे हैं। तब तक मरीज की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। यही वजह है कि जिले में 16 दिन में ही 45 मौतें हो चुकी हैं। इस लिहाज से हर दिन औसत 3 मौतें हो रही है। जो जिले की अब तक की सबसे खतरनाक स्थिति है। 23 मार्च को जिले में मौत का आंकड़ा 200 था , जो 8 अप्रैल की शाम तक 245 पहुंच गया।
अब रोज 3500 की जांच पॉजिटिव दर 35 प्रतिशत
राजनांदगांव जिले में कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद जांच की गति ने भी रफ्तार पकड़ी है। इन दिनों जिले में रोजाना करीब 3500 संदिग्धों का सैंपल लिया जा जा रहा है। जिसकी पॉजिटिव दर 35 फीसदी से अधिक है। वहीं अब तक जिले में 3 लाख 50 हजार से अधिक लोगों का जांच किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में जांच और तेज करने का निर्णय लिया है। रोजाना करीब 4 हजार लोगों का सैंपल लिया जाएगा। जिसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.