पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आसमान से बादल छंटते ही जिले में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में और भी गिरावट की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, वहीं जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इसके बाद शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया। आसमान से बादल छंट गए। इसके साथ ही शनिवार को अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री गिरकर 28 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर रहा। जिसमें आगे और भी गिरावट की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्का कोहरा छाने की संभावना है तथा इसी क्षेत्र में शीतलहर चलने की संभावना है। इस बार पूरे ठंड के सीजन में मौसम का बदलाव जारी है। चार दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं सिस्टम बदलते ही गिरकर 28 डिग्री पर आ गया।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.