PHOTOS में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग:दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर वोट डालने पहुंचा पति,नक्सल इलाके में जुट गई भीड़
राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गया है। इस प्रकार कांग्रेस, बीजेपी समेत 10 उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो गई। अब इनके भाग्य का फैसला 16 अप्रैल को होना है।
इधर, वोटिंग के दिन यहां सुबह से लोगों में मतदान करने जबरदस्त उत्साह दिखा। कहीं कोई व्हील चेयर से वोट करने पहुंचा तो कहीं कोई दिव्यांग पत्नी को गोद में लिए वोट करने पहुंच गया। वहीं गर्मी के चलते कुछ मतदान केंद्रों में सन्नाटा भी पसरा रहा खास बात ये रही कि नक्सल इलाके में इस बार वोट डालने लोगों की भीड़ लग गई, तो चलिए आपको तस्वीरों के जरिए खैरागढ़ उपचुनाव के लिए वोटिंग दिखाते हैं।
धरमू अपनी दिव्यांग पत्नी जापा के साथ धनेली में वोट डालने पहुंचा।
नक्सल प्रभावित हाथी झोला में मतदान करने लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग लाइन में तो लगे ही थे। कुछ दरी में बैठकर ही इंतजार करने लगे। गर्मी के चलते लोगों का पानी पिलाया गया।
खैरागढ़ में युवती ने पहली बार मतदान किया। उसका कहना था कि वोट देना बहुत जरूरी है।
कुछ मतदान केंद्रों में सुबह से इस तरह की भीड़ थी। मतदाताओं ने लाइन लगा रखा था। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
संगवारी मतदान केंद्र में वोट करने पहुंचे लोगों को पहले तिलक लगाया गया। इसके बाद वह वोट करने के लिए मतदान केंद्र के अंदर गए। संगवारी मतदान केंद्र में रंगोली भी बनाई गई थी।
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पति ने उन्हें वोटिंग के दौरान ही मिठाई खिलाई और चुनाव में जीत का दावा किया।
जालबांधा मतदान केंद्र में सुबह से ही महिलाएं वोट करने पहुंची थीं। इनमें भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
छुईखदान के मतदान केंद्र में बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल धरने पर बैठ गए। अफसरों ने उन्हें काफी समझाया, तब जाकर वह माने और उठे।
गंडई के मतदान केंद्र में मुस्लिम दंपती ने किया मतदान।
रेंगाकठेरा मतदान केन्द्र में दिव्यांग महिला व्हील चेयर में बैठकर वोट करने पहुंची। इसी प्रकार कई और मतदान केंद्रों में व्हील चेयर से वोट करने लोग पहुंचे।
धनेली के मतदान केंद्र में धूप की वजह से काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा।
खैरागढ़ के दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने खैरागढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज मतदान केंद्र में वोट किया। देवव्रत सिंह के निधान के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव हुआ है।