राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी मतगणना शुरू होने के पहले ही राउंड से आगे चल रहीं थीं। इसी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था।
इधर, काउंटिंग चल रही थी। उधर, आधिकारिक जीत के पहले ही जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत हनुमान भगवान के दरबार में पहुंच गए। यहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। उपचुनाव के लिए अमरजीत भगत ने भी काफी प्रचार किया था। आखिरकार कांग्रेस को यहां बड़ी जीत मिली है।
वहीं जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही थी। वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया था। जिसका पहला नजारा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय में देखने को मिला। यहां भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैंड के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद इन्होंने यहां जमकर जश्न मनाया और खूब नाचे।
राजनांदगांव शहर से लेकर मतगणना स्थल में भी यही नजारा देखन को मिला। कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां लिए जश्न मना रहे थे। उसमें लिखा था-भूपेश हैं तो भरोसा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर अब 71 तक पहुंच गई है। चलिए कुछ तस्वीरों के माध्यम से आपको खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जात का जश्न दिखाते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.