गायब हुई ठंड...:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक बढ़ा

राजनांदगांवएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में लगातार बदलाव जारी है। चक्रवाती तूफान के असर से तापमान में फिर वृद्धि हुई है। खासकर न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री बढ़ गया है। इसके चलते रात की ठंड लगभग गायब हो गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री पर रहा। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने फिलहाल तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है। वहीं मौसम भी शुष्क रहेगा।