पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि बिल को वापस लेने और समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करने की मांग करते हुए जिले के किसान गुरुवार को रेल रोकने जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के पहले किसानों ने पहला बेरिकेड्स तोड़ा और आगे बढ़े। दूसरे बेरिकेड्स के करीब पहुंचे ही थे कि पुलिस ने घेर लिया और मौके पर 182 किसानों की गिरफ्तारी की गई। किसानों ने केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि बिल को काला कानून बताया। महापौर हेमा देशमुख ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन करते हुए गिरफ्तारी दी। किसानों को गिरफ्तार कर कुरुक्षेत्र परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल में रखा गया। यहां गिरफ्तारी की कार्रवाई करने के कुछ देर के बाद छोड़ दिया गया। किसानों ने दिल्ली में जारी आंदोलन के समर्थन और राष्ट्रीय आह्वान पर जिला किसान संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया। किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन किया।
कानून को वापस लेने की मांग
किसान और कांग्रेसी नेता सबसे पहले कलेक्टोरेट के सामने एकत्रित हुए। यहां भीड़ में किसानों के मनोरंजन के लिए आदिवासी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। एकजुट होने के बाद किसान केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली की शक्ल में रेलवे स्टेशन की ओर आगे बढ़े। इस दौरान किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि इन बिलों के माध्यम से किसानों का अहित करने की तैयारी चल रही है।
सांकेतिक प्रदर्शन बताया था
किसानों का कहना था कि इन नए कानूनों के चलते किसान खेती नहीं कर पाएंगे। इससे कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा। जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम ने बताया कि रेल रोकने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस बीच पुलिस अधिकारियों से चर्चा हुई और बताया गया कि रेल रोकने का सांकेतिक प्रदर्शन करना है। किसानों की ओर से रेल रोकने के दौरान यात्रियों को चाय, पानी उपलब्ध कराने की प्लानिंग की गई थी पर पुलिस ने रोक लिया।
आगे नहीं बढ़ने दिया
किसानों की ओर से सूचना दिए जाने के बद भी पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पहला बेरिकेड्स लांघकर आगे बढ़ रहे थे पर पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू कर दी। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेताओं की भी सक्रियता बनी रही।
रेलवे पुलिस भी रही अलर्ट
गिरफ्तार होने के दौरान किसानों की ओर से केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस तरह पुलिस ने आधे रास्ते में किसानों को गिरफ्तार रेल रोकने की प्लानिंग को फेल कर दिया। इधर रेलवे पुलिस भी अलर्ट थी। किसानों को हर हाल में रोकने की प्लानिंग की गई थी। किसानों के साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी। किसान संघ के प्रमुख सुदेश ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। सांकेतिक रूप से रेल रोकने जा रहे थे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.