पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पेंड्री स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। दो सफाई कर्मचारी लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे। कर्मचारियों का दम घुटने लगा था। इसके बाद दूसरे कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल ऑक्सीजन दिया तब जाकर दोनों की जान बच पाई। दोनों सफाई कर्मचारी सुबह सफाई करने के लिए लिफ्ट से ही उपरी मंजिल पर गए थे। वार्डो में सफाई करने के बाद दोनों उसी लिफ्ट से नीचे आ रहे थे कि फर्स्ट फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर के बीच लिफ्ट बंद हो गई। वहीं दरवाजा भी लॉक हो गया था। दोनों कर्मचारी सकते में आ गए। कर्मचारियों ने मोबाइल से कॉल कर अपने साथियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से तकनीकी टीम की मदद लेने की कोशिश की गई पर इस चक्कर में लगभग एक घंटा बीत गया था। इसलिए दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया।
दम घुटने लगा था
दोनों कर्मचारियों का दम घुटने लगा था। इसलिए बाहर निकालते ही दोनों को ऑक्सीजन दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रारंभिक जांच की तो पता चला कि लिफ्ट को केएमवी कंपनी ने लगाया है। इस कंपनी के कर्मचारी अस्पताल परिसर में ही दूसरे साइड में मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे पर बगैर बताए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। लिफ्ट बंद हो गया। अधीक्षक डॉ प्रदीप बेक ने बताया जांच करा रहे हैं।
पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भी समय निकालेंगे। घर की देखरेख से संबंधित कुछ गतिविधियां होंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.