पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लगातार बदल रहे मौसम से तापमान में भी बदलाव जारी है। बीते सप्ताह बारिश भरे मौसम के बाद अब तेज गर्मी की स्थिति बन रही है। सोमवार को 32.1 डिग्री तापमान के साथ राजनांदगांव प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। दुर्ग में 33.1 डिग्री तापमान दर्ज किया।
इधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जाहिर की है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवा की दिशा बदली है। अब शुल्क व ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही है। इसके असर से आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होगी। इसका सबसे अधिक असर न्यूनतम तापमान पर होगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे एक बार फिर रात व सुबह के वक्त ठंड का एहसास होगा। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। आसमान साफ होने के साथ ही तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में ठंडी हवाओं के प्रवेश से कुछ हद तक राहत की उम्मीद बनी हुई है।
होली तक मौसम में बदलाव की रहेगी स्थिति: अब भी कुछ द्रोणिका सक्रिय हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की स्थिति बनेगी। खाड़ी में हो रहे बदलाव से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली तक याने मार्च के अंत तक मौसम में बदलाव की स्थिति जारी रहेगी। तब तक तापमान में गिरावट और सामान्य वृद्धि की स्थिति रहेगी।
बदलते मौसम से वायरल फीवर के मरीज बढ़े
इधर बारिश और धूप के बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बीते सप्ताह भर में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से लेकर निजी क्लिनिकों में भी सर्दी खांसी के मरीजों के पहुंचने की संख्या बढ़ी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर इस मौसम का असर अधिक दिख रहा है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.