पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर छग में सक्रिय चक्रीय चक्रवात से मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आसमान में भी बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा अगले दो दिन में तापमान में भी गिरावट संभावित है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान फिर बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री पर रहा। इसके अलावा दिन में गर्मी की स्थिति रही। हालांकि सुबह और रात के वक्त ठंड की स्थिति बनी रही। अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना से राहत की उम्मीद है।
बारिश की संभावना से खरीदी केंद्रों में संकट
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के संकेत जारी किए हैं। अगर जिले में भी बारिश की स्थिति बनी तो खरीदी केंद्रों में संकट अधिक बढ़ जाएगा। केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान जाम पड़ा हुआ है। इसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में कैप कवर भी मौजूद नहीं है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो धान के भीगने से समितियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.