पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मौसम में अचानक बदलाव जारी है। गुरुवार को शहर में जहां तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर रहा। वहीं खैरागढ़ व छुईखदान इलाके में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के संकेत जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के ऊपरी हिस्से में चक्रीय चक्रवात घेरा सक्रिय है। इसके असर से मौसम में बदलाव हो रहा है।
गरज-चमक के साथ अंधड़
मौसम वैज्ञानिक ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। गुरुवार को सुबह से ही शहर में जहां तेज धूप की स्थिति बनी रही। वहीं खैरागढ़ ब्लाॅक क्षेत्र में बदली भरा मौसम रहा। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ जमकर ओले भी बरसे। जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.