पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्राम उसलापुर में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ, प्रवचन व संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के कृपापात्र शिष्य व प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे आपके जीवन में अज्ञान का अंधकार होता है। अंधकार अंधेपन का कारण है, सामान्य जीवन में हम लोग जिनकी आंख नहीं होती, उसे अंधा कहते हैं। पर अध्यात्म की दृष्टि से जिसके पास शास्त्र का ज्ञान नहीं है, वह अंधा है। जिसके पास शास्त्र की दृष्टि नहीं है, वह अंधा है। जो सद्गुरु होते हैं वे ज्ञान की ज्योति से हमारे अज्ञान के अंधकार को दूर कर देते हैं। सद्गुरू संत आत्मा और परमात्मा के मध्य होते हैं महात्मा दोनों को मिला देते हैं। आत्मा को जीवात्मा को परमात्मा का ज्ञान प्रदान कर देते हैं। जो गुरु और अपने ईष्टदेव परमात्मा दोनों को एक मानता है दोनों की परा भक्ति करता है। उसे ही वेद शास्त्रों के तात्पर्य समझ में आते हैं। दोनों अलग अलग सत्ता नहीं है, भगवान कृपा करते हैं। तब वे सदगुरु के रूप में हमारे सामने आते हैं और हमारा कल्याण करते हैं। भगवान की कृपा से सद्गुरु मिलते हैं और सद्गुरु की कृपा से भगवान मिलते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालु मौजूद रहे।
संत से सत्संग की प्राप्ति होती है: पं. आनंद उपाध्याय
पं. रामगोपाल तिवारी मानस रत्न ने कहा कि आत्मा और परमात्मा के मध्य महात्मा होते हैं। ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये ही भगवान से जोड़ने वाले होते हैं। यज्ञाचार्य पं.मेघानंद शास्त्री ने कहा कि मैंने अपने गुरुदेव स्वामी से प्रार्थना की थी वे कृपा करके आए, ये उनकी महान कृपा है। डाॅ.पवन कुमार मिश्र परसवारा वाले ने धर्म मंच का दक्षतापूर्वक संचालन किया। कवर्धा के पं. आनंद उपाध्याय ने कहा कि पुण्य के प्रभाव से संत मिलते हैं, संत से सत्संग की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में पूर्व पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, पं. देवदत्त लोहारा, प्रकाश उपाध्याय कवर्धा, रमेश पांडे, खड्गराज समेत ग्रामीण मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.