हाथियों का आतंक:हाथियों ने रातभर उत्पात मचाया घर तोड़ा, फसल रौंदी, दहशत

अंबिकापुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैनपाट क्षेत्र में भटक रहे हाथियों ने एक घर को तोड़ दिया। वहीं सारा सामान तहस-नहस कर दिया। हाथियों के डर से घर के लोग शाम ढलते ही घर से बाहर निगरानी करते रहे। दूसरी बार हाथी इस घर में घुसे थे। घटना बरिमा इलाके की है। घर को तोड़ने के बाद हाथी अनाज भी खा गए। रात भर हाथी इलाके में उत्पात मचाते रहे। इलाके में हाथियों ने खेत में तैयार धान की नर्सरी को रौंद दिया। इलाके में 9 हाथियों का दल भटक रहा है।

रेंजर फेकू चौबे ने बताया कि रात भर कर्मचारी निगरानी में लगे हुए हैं। ग्रामीणों को हाथियों के पास नहीं जाने के लिए समझाइश दी गई है। क्षेत्र में भटक रहे हाथी घरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। इलाके में 65 घरों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रभावित लोगों को आंगनबाड़ी और पंचायत भवन में ठहराया गया है।

खबरें और भी हैं...