पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को जिला मुख्यालय सुबह साढ़े 9 बजे तक घने कोहरे में लिपटा रहा। कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर तक भी नहीं दिख रहा था। वहीं दोपहर में बादलों की गरज के साथ छिंदडांड से चरचा तक बड़े आकार के ओले गिरे। 5 मिनट हुई ओलावृष्टि से न्यायालय भवन परिसर, कलेक्टोरेट में ओले बिछ गए। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से फरवरी के तीसरे सप्ताह में भी मौसम में बदलाव दिख रहा है। इससे पहले मंगलवार रात तक बिजली कड़कने के साथ 16 एमएम बारिश हुई थी। शाम साढ़े चार बजे के बाद जिला मुख्यालय में एक बार फिर गरज के साथ बादल छाए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। जबकि शनिवार से बादल छंटने के साथ मौसम साफ होगा। मप्र और छग पर बना चक्रवात अब समाप्त हो रहा है। हालांकि इसका असर अब भी बने होने से मप्र, महाराष्ट्र और छग में बिजली कड़कने के साथ बारिश हो रही है। बता दें कि जिले में दिन का तापमान 24 डिग्री जबकि रात का 14 डिग्री के आसपास है। आगे मौसम साफ होने के साथ अब तापमान बढ़ेगा। इसमें बुधवार तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बारिश से रात में ठंड महसूस होगी, लेकिन उत्तरी हवा का प्रभाव अब नहीं दिखेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक पीआर बोबडे पवार ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब कम हो चुका है। आगे बारिश के बेहद कम आसार हैं। अब तापमान बढ़ेगा।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.