पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। हालांकि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से झारखंड तरफ निकलने से सरगुजा में इसका प्रभाव आंशिक रूप से ही देखा गया।
इसके बाद भी शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और हवा चलने से ठिठुरन महसूस हुई। इस बीच शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका प्रभाव यह हुआ कि दिन के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इससे शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री तक ही पहुंच पाया।
24 घंटे के भीतर इसमें करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को यह 27 डिग्री से ऊपर था। हालांकि बादलों की वजह से रात का तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर के मैदानी और पहाड़ी इलाके में दिन में और ज्यादा ठंड महसूस की गई। झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बलरामपुर में बादलों का प्रभाव ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने 12 घंटे बाद मौसम साफ होने के संकेत दिए हैं।
रविवार से मौसम साफ होने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग अंबिकापुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बना कम दबाव का मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से झारखंड की ओर निकल गया है और सरगुजा में इसका असर कम हुआ। रविवार को यह और आगे निकल जाएगा, इससे मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि तापमान में कुछ कमी दर्ज की जाएगी।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.