केशगवां गांव में रविवार को घर के पास डबरी में नहाने गई एक वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। वृद्धा के साथ गया 10 साल का बच्चा लापता है। बच्चे की चप्पल डबरी के ऊपर पाए जाने से सन्देह में ग्रामीण बालक को डबरी में देर रात तक खाेजते रहे।
जानकारी के अनुसार केशगवां की द्रोपदी दुबे उम्र 65 वर्ष रविवार की दोपहर 3 बजे घर के नजदीक एक डबरी में अपने 10 साल के नाती के साथ नहाने गई थी। शाम 5 बजे तक जब दोनों घर नही लौटे तो घर वालाें को शंका होने पर वे डबरी में जाकर देखे। जहां वृद्धा का शव मिला। इसके बाद बच्चे को आसपास देखे, लेकिन उसका पता नहीं चला। लेकिन बच्चे की चप्पल डबरी के पास मिली। सन्देह के आधार पर डबरी में देर रात तक बच्चे का पता लगाने ग्रामीणों के साथ परिजन लगे रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं लग सका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.