पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में कोरोना के केस रोज मिल रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है शनिवार की शाम तक सिर्फ दो केस ही पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के गोधनपुर इलाके का एक मजदूर जबकि दूसरा दरिमा थाने में पदस्थ एक आरक्षक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। मजदूर किस तरह संक्रमित हुआ है इसका पता तो नहीं चला है। आरक्षक पाॅजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आया था। यहां बता दें कि दरिमा थाने के एक आरक्षक की रिपोर्ट शुक्रवार को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद दरिमा थाने में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों का सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई। इसके बाद दूसरे आरक्षक के संक्रमित होने का पता चला है। इससे जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 233 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से सिर्फ 35 लोग ही अभी भर्ती हैं और बाकी ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। जिले में सौ प्रतिशत रिकवरी रेट है।
दरिमा थाने को पंचायत भवन में किया शिफ्ट
दो आरक्षकों के पॉजिटिव आने के बाद दरिमा थाने को सील कर दिया गया है। यहां पदस्थ पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन कर एसपी ने टीआई सहित 10 पुलिसकर्मियों की अस्थाई पोस्टिंग की है। थाने को पंचायत भवन में अस्थाई रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। पहले सामुदायिक भवन में थाने को शिफ्ट करने की तैयारी थी।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.