पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जनपद पंचायत कोरबा में सीईओ हटाओ अभियान शांत होने के बाद अब जनपद अध्यक्ष हरेश कंवर के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। जनपद उपाध्यक्ष समेत 21 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र सौंपा है। इसमें अधिकांश सदस्य कांग्रेस के ही हैं। अभी अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक होनी तय नहीं हुई है। जनपद सदस्यों का कार्यकाल एक साल पूरा हो गया है। इसके बाद पहली बार कोरबा जनपद से अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत भी हो गई है। मंगलवार को 21 सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मंे कहा है कि जनपद अध्यक्ष विकास कार्यों के लिए गंभीर नहीं हैं। उनका व्यवहार भी सही नहीं है। सूचना समय पर नहीं दी जाती। एक साल में सिर्फ दो बार ही सामान्य सभा की बैठक ली गई है। सामान्य प्रशासन की बैठक एक बार भी नहीं हुई है। कई योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। इस वजह से जनपद अध्यक्ष हरेश कंवर पर विश्वास नहीं रहा। इस वजह से अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।
अध्यक्ष की कुर्सी बचाने 6 सदस्यों की जरूरत
जनपद अध्यक्ष हरेश कंवर को कुर्सी बचाने 7 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। 24 सदस्यों में दो तिहाई बहुतम से ही किसी भी पदाधिकारी को हटाया जा सकता है। अध्यक्ष को हटाने के लिए 17 सदस्यों की जरूरत पड़ेगी। 3 सदस्यों ने हस्ताक्षर नहीं किया है। अगर 21 सदस्य एक जुट रहे, तो अध्यक्ष को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
जनपद सदस्य एकजुट, धोखे से कराया हस्ताक्षर: अध्यक्ष
जनपद अध्यक्ष हरेश कंवर का कहना है कि विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप गलत है। कोरोना काल में सीमित बैठकें हुई हैं। कुछ जनपद सदस्य ही नाराज हो सकते हैं। कई लोगों ने धोखे से हस्ताक्षर कराने की बात कही है। कांग्रेसी जनपद सदस्य एकजुट हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं होगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.