पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिला कांग्रेस ने शहर के गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भारत की एकता व अखंडता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद उनके प्रिय भजन-कीर्तन का गायन भी किया। देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि गांधी जी भारत व भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक व आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से तथा अहिंसा के सिद्धांत पर भारत को आजाद कराया। साथ ही अहिंसा के रास्ते पर चलकर अन्याय व अत्याचार से लडऩे की सीख दी। निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया। इस पर वे अडिग रहे। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान व महामंत्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सत्येन्द्र वासन, संतोष राठौर, अर्चना उपाध्याय, प्रदीप पुराने, शशि अग्रवाल, आरिफ खान, ममता रानी अग्रवाल, बनवारी पाहुजा, गीता महंत, संतोष लांझेकर, लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्रुव, संगीता सक्सेना, धरम निर्मले, महेन्द्र सिंह चौहान, दिनेश सोनी, रवि सिंह चंदेल, शशिलता पांडेय, केएल मिश्रा, रूपा मिश्रा, राजेन्द्र सुर्यवंशी, सुनील त्रिपाठी, समेत कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.