छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक ट्रैक्टर सीधे नहर में जा गिरी। इससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद तीनों अंदर ही फंसे रह गए। बताया गया कि तीनों काम कर वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, लोरमी थाना क्षेत्र के रेहूंटा इलाके में रहने वाले किसान परिवार के तीन लोग ट्रैक्टर से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 5 से 6 बजे के बीच रेहूंटा में ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड बगल के नहर में जा गिरी। घटना के बाद तीनों करीब आधे घंटे तक नहर में फंसे रहे। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह निकाला गया।
घटना के बाद तीनों को इलाज के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस घटना के 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी भी है। आस-पास के लोगों ने बताया कि नहर में पानी नहीं था। इसी वजह से कोई बड़ हादसा नहीं हुआ था। नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.