नाबालिग ने 5 साल की बच्ची से किया रेप:खेलने के बहाने ले गया था 14 साल का लड़का,मां से बोली-मेरे साथ किया गंदा काम

बिलासपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पांच साल की बच्ची से रेप करने वाले 14 साल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के मोहल्ले में रहने वाले आठवीं क्लास का लड़का उसे खेलने के बहाने ले गया और उसके साथ गंदा काम किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची प्राइवेट स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है। मोहल्ले के के ही 14 साल का लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।

खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल पर अपनी राय दे सकते हैं

इलाज के लिए ले गए पैरेंट्स, तब सामने आया मामला।
इलाज के लिए ले गए पैरेंट्स, तब सामने आया मामला।

दर्द होने पर मां को दी जानकारी
आरोपी घटना के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में आ गया और छोड़कर चला गया। बच्ची शाम को जब घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को दर्द होने की जानकारी दी। साथ ही उसने लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन, उसकी मां को भरोसा नहीं हो रहा था।

डॉक्टर के पास ले गए तब हुई रेप की पुष्टि
शनिवार को बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर भरोसा हुआ। शनिवार को ही महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया और 14 साल के लड़के को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने भी अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश में इस तरह के और भी मामले सामने आए थे.. नीचे पढ़ें​​​

​​​​बच्ची से रेप के बाद हत्या

रायपुर में एक महीने पहले लापता 8 साल की बच्ची की लाश मिली थी। इस कांड को अंजाम देने वाले का पता चल चुका है। पुलिस ने बच्ची के घर के पास ही रहने वाले नाबालिग को पकड़ा है। इसी ने इस घटना को अंजाम दिया। गुरुवार को मामले का खुलासा SSP प्रशांत अग्रवाल ने किया।

घर के पास ही रहने वाले 14 साल के नाबालिग ने बच्ची से दुष्कर्म किया और उसके बाद हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंक दी थी। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी ने बच्ची को दोपहर 2 बजे के आसपास अपने साथ घुमाने ले गया। आसपास दोनों कॉलोनी में घूमते रहे। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के 7 दिन बाद लाश घर से 500 मीटर दूर मिली थी।

7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव मकानों के पीछे झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपी की तलाश कर रही थी। जहां लाश मिली वहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें

13 साल की लड़की से रेप

2 महीने भर पहले ही कोरबा जिले में एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। बच्ची से रेप किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने किया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

13 साल की लड़की 6वीं कक्षा की छात्रा है। कहा जा रहा है कि सोमवार को लड़की घर के पास ही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सरफराज खान उर्फ राजू (57) उसके पास पहुंचा और किसी बहाने से घुमाने ले गया। इसके बाद लड़की से रेप किया। घटना के बाद लड़की घर आ गई और उसने अपने परिजनों को डर के मारे इस बात की जानकारी ही नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर

15 साल की लड़की से शादीशुदा युवक ने किया रेप

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले एक 35 वर्षीय शादीशुदा युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ग्राम ढाबा निवासी रोहित उर्फ पुरोहित साहू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शनिवार को बलात्कार का मामला दर्ज आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 15 वर्षीय लड़की ने बताया था कि वो शनिवार सुबह खेत की तरफ शौच के लिए गए थी। इसी दौरान वहां रोहित साहू आ गया। उसने युवती को छेड़ना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने सुनसान क्षेत्र पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देगा। पीड़ित वहां घर पहुंची और रोते-रोते पूरी सच्चाई अपने माता पिता को बताई। इसके बाद माता पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

भागने की फिराक में था आरोपी

शिकायत दर्ज हो जाने की जानकारी मिलते ही रोहित साहू गांव से भागने की फिराक में था। तभी वहां कुम्हारी पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं...