बिलासपुर में 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले शराबी पिता को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। पत्नी की मौत के बाद बच्ची का पिता तीन साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। मोहल्ले वालों ने पुलिस की रक्षा की टीम को इसकी जानकारी दी। तब मासूम का काउंसिलिंग कराई गई और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अब कोर्ट ने उसकी करतूतों की सजा दी है। मामला सिरगिट्टी थाने का है।
11 साल की बच्ची की मां की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने पिता के पास रहती थी। पिता शराब पीने का आदी था। जब बच्ची आठ साल की थी, तब उसके पिता की बुरी नीयत बेटी पर पड़ी। इसके बाद से वह बच्ची से रेप करने लगा। 20 जनवरी 2021 को दोपहर एक बजे उसकी बेटी घर में अकेली थी। तब उसके पिता शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलने लगा।
बच्ची ने कमरे से भागने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं पहुंच गई। तब उसके पिता उसे छोड़कर चला गया। बाद में बच्ची ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब मोहल्ले वालों ने उसे उसकी बड़ी मम्मी के घर भेज दिया।
बड़ी मां ने फिर से भेज दिया घर
बच्ची की बड़ी मां उसे एक दिन अपने घर में रखी। फिर दूसरे दिन उसे उसके पिता के घर छोड़ दी। बच्ची घबराई थी और अपने पिता के साथ रहने से डर रही थी। लिहाजा, बड़ी मां ने पुलिस की रक्षा टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका काउंसिलिंग कराई, तब बच्ची ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने पिता को दोषी पाया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.