बिलासपुर में दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए चार महिला थानेदारों में किसी को थाना नहीं मिल पाया है। सोमवार को जारी आदेश कर SP ने तीन नए थानेदारों को शहर व आसपास के थानों की जवाबदारी दी है। वहीं सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को सिविल लाइन और उनकी जगह नवपदस्थ TI हरीश तांडेकर को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी दी है।
राज्य शासन ने हाल ही में थानेदारों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया था। इस आदेश के बाद SP पारुल माथुर ने जिले के 16 थानेदारों को दूसरे जिलों के लिए रिलीव कर दिया था। इसके बाद से तोरवा, सिविल लाइन और सिटी कोतवाली थाने में SI को प्रभार देकर काम लिया जा रहा था। दूसरे जिले से आए 10 नए थानेदारों ने यहां पुलिस लाइन में आमद दे दी है। लिहाजा, सोमवार को SP पारुल माथुर ने थानेदारों को नए सिरे से जवाबदारी देते हुए तीन नवपदस्थ थानेदारों को भी थाने की जिम्मेदारी दी है। लेकिन, इस आदेश में चार महिला थानेदारों को थाने का प्रभार नहीं मिल सका है।
इन नए थानेदारों को मिला थाना
जारी आदेश के अनुसार सरकंडा थाने की जिम्मेदारी हरीश तांडेकर को दी गई है। इसी तरह नवपदस्थ थानेदार पौरूष पुर्रे को सकरी और देवेश सिंह राठौर को तारबाहर TI बनाया गया है। सरकंडा TI परिवेश तिवारी को सिविल लाइन, शीतल सिदार को तारबाहर से सिटी कोतवाली, फैजूल शाह को सकरी से तोरवा TI बनाया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.