बिलासपुर में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। SECL कर्मी प्रेमी युवक ने उसके बालिग होने पर शादी करने के लिए शपथपत्र में इकरारनामा भी किया था। मगर अब वह शादी करने से मना कर रहा है। लड़की व परिजन के बीच शादी को लेकर तकरार होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सरकंडा के बसंत विहार कॉलोनी निवासी युवक विशाल संग्राम (30) SECL मुख्यालय में कार्यरत है। तीन साल पहले वर्ष 2019 में उसका 17 साल की किशोरी का उसके घर आना जाना था। तब उसने उससे दोस्ती की और उसे प्यार में फंसा लिया। इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
इसके बाद से वह पिछले 3 साल से शारीरिक संबंध बनााता रहा। था तभी उसके परिजन को इस घटना की जानकारी हुई। उस समय लड़की बालिग हो गई थी। मामला उजागर होने पर परिजन के सामने ही युवक ने युवती के साथ शादी करने के लिए शपथपत्र देकर इकरारनामा किया। लेकिन, इसके बाद भी वह तारीख पर तारीख देता रहा। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती रविवार को सरकंडा थाना पहुंच गई। रविवार को उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक संग्राम सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पिता को शराब पिलाकर करते रहा गुमराह
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि युवती की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल संग्राम को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि शादी टालने के लिए युवक ने एंग्रीमेंट किया था। इस बीच शादी टालने के लिए वह युवती के पिता को भी झांसे में ले लिया और उसे शराब पिलाकर शादी टालता रहा।
आरोपी बोला-जेल से आकर करेगा शादी
आरोपी विशाल ने कहा कि वह शादी करने के लिए तैयार है। पारिवारिक परिस्थितयों के कारण शादी करने में विलंब हो रहा है। अभी भी वह लड़की से प्यार करता है और जेल से आने के बाद शादी करेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.