पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में कथित गड़गड़ी को लेकर BJP शुक्रवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने जा रही है। बिलासपुर में एक ओर जहां मुंगेली नाका चौक के पास खाली जमीन पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति दी गई है, वहीं प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर सख्त व्यवस्था भी की है। हालांकि इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक कार्यालय के रास्ते बंद होने से सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है।
मुंगेली चौक के जो रास्ते बैरिकेडिंग कर रोके गए हैं, उस क्षेत्र में कलेक्टर कम्पोजिट बिल्डिंग, जिला कोर्ट, नगर निगम, शिक्षा विभाग और जिला पंचायत सहित सरकार के दर्जनों प्रमुख विभागों के कार्यालय हैं। इन कार्यालयों में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना बना रहता है। इसी तरह कलेक्ट्रेट से नेहरू चौक तक की सड़क हमेशा ही दिन के वक्त भीड़ से जूझती है। सड़क चौड़ीकरण के चलते पहले से दिक्कत है।
धान खरीदी और किसानों के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस है आमने-सामने
धान खरीदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा जहां प्रदेश सरकार पर धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशानी होने का आरोप लगा रही है वहीं कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर धान खरीदी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके पहले कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के नाम भी जारी किए थे, जिन्होंने धान खरीदी केंद्रों में अपना धान बेचा है। इसके बाद से ही विरोध को लेकर दोनों पार्टियां सड़कों पर हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.