बुलेट पर सवार BJP प्रदेश अध्यक्ष का VIDEO:बाइक चलाते पहुंचे कंपनी गार्डन, बुजुर्गों से मांगा आशीर्वाद, सफाई कर्मियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

बिलासपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बुलेट बाइक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। - Dainik Bhaskar
बुलेट बाइक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बुलेट बाइक पर नजर आए। उनका VIDEO अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। दरअसल, वे दिवाली पर्व की सुबह 6 बजे बुलेट में सवार होकर निकले थे। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। वहीं, सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी।

सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।
सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिवाली पर्व पर सुबह छह बजे अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलने बाइक में सवार होकर निकल पड़े। सांसद साव खुद बुलेट चलाते पहले कंपनी गार्डन पहुंचे, जहां मार्निंग वॉक पर आए बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन भी पहुंचे और लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।

फुटकर व्यापारियों को दी दिवाली की बधाई।
फुटकर व्यापारियों को दी दिवाली की बधाई।

सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे सांसद साव
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद साव बुलेट चलाते हुए शहर भ्रमण किया। रेलवे उद्यान, पुराना बस स्टैंड, देवकीनंदन चौक होते हुए सरकंडा, नेहरू चौक मुंगेली नाका चौक पहुंचकर नागरिकों को दीपावली पर्व की बधाइयां देते रहे। इस दौरान वे सफाई कर्मियों के बीच भी पहुंचे और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...