पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिनों से गायब सेंट्रल स्कूल के छठवीं कक्षा के छात्र की गुरुवार की सुबह अरपा नदी में छठघाट के पास लाश मिली। पुलिस के अनुसार पिता ने उसे पढ़ाई करने के नाम से उसे रात को डांटा था, शायद इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली। किशोर के माता-पिता या परिजनों ने अभी तक किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मौत के असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। उसके शरीर पर किसी तरह चोंट के निशान नहीं पाए गए। तोरवा बस्ती निवासी सिकंदर यादव रेलवे कर्मी हैं। उनका 12वर्षीय बेटा हिमांशु तोरवा स्थित यादव सेंट्रल स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था। 18 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे उसे पिता ने पढ़ने के लिए जगाया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी पूरे दिन खोजबीन की। दोस्त व रिश्तेदारों के घरों में फोन किया पर पता नहीं चला। पिता ने थाने आकर पुलिसको सूचना दी। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला पर किसी में भी उसका फुटेज नहीं मिला। गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने अरपा नदी में छठघाट पुल के करीब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे बाहर निकलवाई और संदेह के आधार पर हिमांशु के परिजनों को बुलाया तो उन्होंने पहचान की।
पढ़ाई के लिए रात को पिता की डांट पड़ी थी
तोरवा टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार रात को हिमांशु को उसके पिता ने पढ़ाई के नाम से डांट दिया था। हिमांशु की शारीरिक वृद्धि भी नहीं हो रही थी। कद छोटा था। घरवाले उसे पीने के लिए दूध देते थे तो वह नहीं पीता था। इसलिए भी उसे डांट पड़ती थी। शायद इसी से वह दुखी रहा होगा। सुबह उसे पढ़ाई करने के लिए जगाया गया था। वह उठकर पहले बाथरूम गया फिर उसका पता नहीं चला।
दो दिन पहले ही हो चुकी थी मौत : छात्र का शरीर सड़ने के कगार पर पहुंच चुका था। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी,शव इसलिए फूल गया था।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.