पत्नी छोड़कर गई तो दूसरी महिला के साथ किया रेप:2 साल तक करता रहा दुष्कर्म, शादी के लिए प्रेमिका बोली तो किया इनकार; आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 45 साल की महिला से दोस्ती कर रेप करने वाले 28 साल के शादीशुदा युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की पत्नी उसकी बच्ची को छोड़कर चली गई, जिसकी देखरेख करने के लिए उसने महिला को काम करने के लिए रखा था। इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने महिला से बोला कि तलाक के दस्तावेज दिखाओ तब, तुमसे शादी करूंगा। इससे परेशान होकर महिला ने केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाला पूरन साहू (28) लिंगियाडीह में रहता है और पान ठेला चलाता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसकी एक बच्ची हुई। करीब साल भर पहले उसकी पत्नी बच्ची को छोड़कर गायब हो गई। तब उसने अपनी बच्ची की देखरेख करने के लिए सरकंडा क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला को बतौर आया को काम पर रखा।

महिला को आया बतौर काम पर रखा था युवक।
महिला को आया बतौर काम पर रखा था युवक।

महिला बोली- शादी करने का झांसा देकर किया रेप
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह युवक के घर काम करने जाती थी और उसकी बच्ची की देखरेख करती थी, तब युवक ने दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने शादी करने का वादा किया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद से वह शादी करने के लिए झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब वह मुकर गया।

पांच साल पहले छोड़ चुका है पति
पुलिस की जांच व पूछताछ में पता चला कि महिला भी शादीशुदा है और उसके बेटे की शादी हो चुकी है। पांच साल पहले पति के छोड़ने के बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इस दौरान वह काम की तलाश में थी।

स्टाम्प में लिखाकर तलाक का दस्तावेज ले आई महिला
पुलिस के अनुसार महिला ने करीब तीन माह पहले भी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उस समय युवक उससे शादी करने के लिए तैयार हो गया और महिला से कहा कि वह अपने पति से तलाक के दस्तावेज लेकर आएगी, तब शादी करेगा। इसके बाद महिला अपने पति से स्टाम्प पेपर में लिखवाकर तलाक का दस्तावेज लेकर आ गई। स्टाम्प पेपर को देखकर युवक ने कोर्ट से विधिवत तलाक नहीं होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक बोला- ब्लैकमेल कर रही थी महिला
इधर, पुलिस के पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि महिला उससे एक लाख रुपए का डिमांड कर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पैसे देने से मना करने पर वह शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। इसके बाद वह स्टाम्प पेपर में तलाक का पेपर लेकर आ गई, जो कोर्ट में मान्य नहीं है।

प्रदेश में रेप की कई वारदात सामने आई थी.. जानिए

छत्तीसगढ़ में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 4 महीने पहले एक महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी की गई थी। 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था। वार्ड-2 निवासी 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसका कोई बच्चा भी नहीं था। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

घर में मिली वृद्धा की अर्धनग्न लाश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला था। शव उसके घर में ही जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला हुआ था।। महिला के चेहरे और गुप्तांग पर चोट के निशान भी मिले थे। पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं...