• Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • In The Night Gaura Gauri Went To See The Puja, The Middle aged Did Not Return Home, The Dead Body Was Found In The Blood In The Morning, The Reason Is Not Known

पत्थर से कुचलकर युवक को मार डाला:रात में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था फिर नहीं लौटा, सुबह मिली खून से लथपथ लाश

बिलासपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या करने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद पूरी रात घर वापस नहीं आया। सुबह उसकी लाश मिली है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना से करीब 15 किलोमीटर दूर बोड़तराई गांव है। यहां रहने वाला सोरबहरा गोंड़ (45) ईंट भट्‌ठा में काम करता था। हर साल वह कमाने खाने दूसरे राज्य चला जाता था। इस बार भी वह ईंट भट्‌ठा में काम करने गया था। कुछ दिन पहले ही वह दिवाली पर्व मनाने के लिए गांव आया था।

रात को गौरा गौरी पूजा देखने गया था युवक।
रात को गौरा गौरी पूजा देखने गया था युवक।

गौरा-गौरी पूजा देखने गया था ग्रामीण
ग्रामीण और परिजन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात गांव में गौरा-गौरी पूजा देखने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, तब देर रात उसकी पत्नी व बच्चे खोजने भी निकले थे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा।

लाश मिलने के बाद ग्रामीणों की जुटी भीड़।
लाश मिलने के बाद ग्रामीणों की जुटी भीड़।

सुबह मिली खून से लथपथ लाश, संदेहियों से पूछताछ जारी
बुधवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे। शव के पास ही खून से सने पत्थर भी पड़ा था। ऐसे में उसके सिर को कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कुछ संदेहियों को पकड़ा है, जो आखिरीबार मृतक के साथ देखे गए थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...