पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में कोविड टीकाकरण की स्थिति ठीक नहीं है। हर दिन लक्ष्य से कम वैक्सीनेशन हो रहा है। गुरुवार को 138 कर्मचारी फिर दूसरा डोज लगवाने नहीं पहुंचे। तीन लोगों ने कुछ कारण बताकर टीका लगवाने से इनकार कर दिया। अब 13 फरवरी से अब तक 1885 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगना था। 1291 लोग पहुंचे और 1287 ने वैक्सीन लगवाई। 594 वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं पहुंचे। इधर पहले डोज का तो और बुरा हाल है। 18320 हेल्थ वर्कर्स हो पहला पहला टीका लगना था। एक महीना बीत जाने के बाद 14808 कर्मचारियों ने ही पहला डोज लगवाया। 7884 कर्मचारियों को कई बार बुलाया इसके बाद भी 3512 ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई। दिनभर में 359 लोगों को टीका लगाने के लिए बुलाया था।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.