• Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • The Coolness In The Atmosphere Persists, The Effect Of The Winds Coming From The North, The Pulses And Oilseeds Will Be Affected By The Low Cold

मौसम:वातावरण में ठंडक बरकरार, उत्तर से आ रही हवाओं का असर, कम ठंड से दलहन-तिलहन की पर पड़ेगा असर

बिलासपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
  • 4 दिन में 3.4 डिग्री बढ़ गया पारा, अब घटने का अनुमान

इस मौसम में जहां तापमान में गिरावट होती है, उल्टे इसमें वृद्धि हो रही है। पारा लुढ़कने की बजाय चढ़ रहा है। 4 दिन में तीन डिग्री से ज्यादा की वृद्धि ने चौका दिया है। हालांकि उत्तर से आ रही हवाओं की वजह से वातावरण में ठंडक बनी हुई है और ठंड अभी कम होने का अनुमान नहीं है। उल्टे मौसम विभाग बढ़ने की संभावना जता रहा है। ठंड का मौसम तो शुरु हो चुका है लेकिन जिस तरह से पारा लुढ़कने की बजाय ऊपर जा रहा है, उससे चिंता बढ़ गई है।

उसकी वजह ये कि इस सीजन में यदि ठंड नहीं पड़ेगी तो इसका असर दलहन-तिलहन की खेती पर पड़ेगा। शहर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य तापमान रहा। पर एक दिन पहले यह 14.8 डिग्री था जो कि सामान्य से दो डिग्री था जबकि दो दिन पहले यानी 16 नवंबर को 13.8 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले 15 नवंबर को 13.4 तो 14 नवंबर को 13 डिग्री दर्ज हुआ था। शुक्रवार को शहर का मौसम सामान्य रहा। सुबह ठंड महसूस हुई लेकिन धूप निकलने के बाद यह घट गई। दोपहर में ठंड का अहसास नहीं हुआ लेकिन दोपहर बाद ठंड महसूस हुई। अंधेरा घिरने के बाद ठंड में और वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है। इसके कारण 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...