पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चक्रवात और द्रोणिका के असर से बुधवार को झड़ी जैसी हालत रही। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं पिछले 24 घंटे में 19.3 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य से 13 डिग्री कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री था जबकि बुधवार को यह 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। इधर मौसम गुरुवार को भी ऐसे ही बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विदर्भ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका कोंकण से विदर्भ तक इसी ऊंचाई पर है। इसके असर से मंगलवार से ही शहर और जिले का मौसम बदल गया है। मंगलवार की रात के साथ ही बुधवार की सुबह करीब दस बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
10 बजे के बाद बारिश थम गई लेकिन साढ़े 11 बजे फिर से बारिश होने लगी। सभी इलाकों में बारिश होती रही। लगातार बारिश होते रहने की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवात, द्रोणिका और हवा के प्रभाव से 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
भू-अभिलेख से जानिए कहां कितनी वर्षा हुई
भू-अभिलेख शाखा के मुताबिक बिलासपुर तहसील में 16.2, बिल्हा में 17, मस्तूरी में 2.6, तखतपुर में 9.8 मिमी तो कोटा तहसील में 11.4 मिमी वर्षा हुई। जिले में औसत 11.4 मिमी वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र में बुधवार की सुबह 8 बजे तक 18.8 मिमी तो शाम 5.30 बजे तक 0.5 मिमी वर्षा हुई। पेंड्रारोड, मरवाही में 3 तो पेंड्रा में 2 सेंमी बारिश हुई।
24 फरवरी 2020 को हुई थी 31.2 मिमी वर्षा
24 फरवरी 2020 को दशक की सबसे बड़ी झड़ी लगी थी। फरवरी में कभी भी 24 घंटे में 31.2 मिमी वर्षा नहीं हुई। पिछले साल फरवरी में कुल 78.2 मिमी वर्षा हुई थी। हालांकि 2019 में 8 मिमी, 2018 में 26.8 मिमी, 2014 में 44.3 मिमी, 2013 में 20.5 मिमी तो 2012 में 15.1 मिमी और 2011 में 12.3 मिमी वर्षा फरवरी माह में हुई थी।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.