पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिलासपुर में रात का पारा जहां एक दिन पहले प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ वहीं लगातार दूसरे दिन यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज हुआ। जनवरी में ठंड लगभग गायब हो चुकी है। मौसम विज्ञानी दो-तीन दिन मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तर पूर्वी हवा आने से ठंड बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ और ओडिसा के ऊपर प्रति चक्रवात बना है। इसके असर से बादल ज्यादा नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे और सूरज कम समय के लिए ही निकला। सूरज की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। गुरुवार को दोपहर बाद पारा लुढ़कने लगा। शाम को मंगला, उसलापुर आदि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जनवरी माह कड़ाके की ठंड के नाम से जाना जाता है। दिसंबर के बाद जनवरी में अच्छी ठंड पड़ने की उम्मीद रहती है। पर दिसंबर में रात का पारा 7.8 डिग्री के बाद नीचे नहीं लुढ़का। 21 तारीख दिसंबर की सबसे ठंडी रात रही। दिसम्बर 2019 में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। जनवरी के सात दिन गुजर चुके हैं लेकिन एक दिन नहीं लग रहा कि जनवरी माह है। न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट माह के दूसरे पखवाड़े में होती है लेकिन इतना अधिक न्यूनतम तापमान पहले पखवाड़े में भी नहीं होता। जनवरी लगने के बाद से ही चाहे न्यूनतम तापमान हो या अधिकतम तापमान, ज्यादा दर्ज हो रहा है।
10 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 10 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी। इसके असर से ठंड पड़ेगी। फिलहाल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना कम है।
नमी आकर वापस चली जा रही
मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिसा के ऊपर प्रति चक्रवात बना है। इसके असर से बादल ज्यादा नहीं आ रहे हैं। नमी आकर वापस चली जा रही है। उत्तर पूर्वी हवा आने से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.