छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने भिखारी की लाश छह घंटे तक पड़ी रही। लेकिन, अधिकार क्षेत्र के विवाद को लेकर पुलिस शव उठाने तक नहीं पहुंची। आखिरकार, तोरवा पुलिस ने दोपहर बाद शव को उठवाकर मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि रेलवे स्टेशन के सामने बुधवार बाजार के पास एक भिखारी का शव पड़ा था। इसकी सूचना GRP व RPF को दी। जब उन्हें पता चला कि लाश रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ी है, तब उन्होंने अधिकार क्षेत्र के बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इधर, तोरवा चौकी पुलिस ने इस घटना की जानकारी थाने में दी, लेकिन, दोपहर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
नहीं हो सकी शिनाख्त
आसपास के व्यापारियों ने शव को देखकर उसमें कपड़े डाल दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है। वह आसपास भीख मांगकर गुजारा करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.