पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुब्बारा बेचकर जा रही महिला को दो युवकों ने नेहरू चौक के पास रोक लिया और उससे पैसा छीनने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीरों ने युवकों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। पीड़ित महिला मूर्ति बाई बागड़ी पति महेश बागड़ी राजस्थान के बारा जिले के ग्राम बलदेवपुरा थाना हटरू की है।
शुक्रवार को नेहरू चौक से शाम को गुब्बारा बेचकर पति व बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। पोस्ट ऑफिस के पास खड़े 30-35 साल के दो युवक आए। उसे अकेली देखकर दोनों ने उसके कमर में लटके थैले को मांगने लगे। इसमें गुब्बारे बिक्री के 500-600 रुपए थे। मना करने पर दोनों ने महिला को मारना शुरू कर दिया और लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछने पर इनमें से एक ने अपना नाम राम ठाकुर निवासी कुदुदंड और दूसरे ने अजय सिंह कोनी बताया। लोगों ने उन्हें पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.