पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोटा में युवक की मौत रोलर की चपेट में आने से हुई थी। मृतक के पास पान, सुपारी मिला था, ग्रामीणों ने मौत का दूसरा कारण बताया था। जांच में गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना 28 दिसंबर 2020 की रात को ग्राम खरगहनी-घुटकू मुख्य मार्ग पर हुई थी। 29 दिसंबर 2020 की सुबह घुटकू निवासी 17 वर्षीय प्रेमसागर लोनिया पिता घनश्याम लोनिया की संदिग्ध परिस्थतियों में सड़क पर लाश मिली थी। शव के करीब पान,सुपारी व बंदन मिले थे। दरअसल मंगला चौक से भैंसाझार तक नया सड़क बन रहा है। प्रेम सागर यहां रोलर सीखने जाता था। 28 दिसंबर को भी उसे कोई घर से बुलाकर ले गया था। रात को लौटकर नहीं आया। दूसरे दिन सुबह उसकी लाश मिली। प्रेमसागर के भाई सुखसागर ने हत्या की आशंका जताई थी। कोटा पुलिस ने केस की जांच में पहले प्रेम सागर के पिता घनश्याम लोनिया, बड़े भाई सुखसागर लोनिया, रामसागर लोनिया का बयान लिया। इसके बाद सड़क निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर आशीष सिंह, कमलेश ऊर्फ कर्नल, राजकुमार सिंह एवं हाइवा चालक जवाहर सिंह, पोकलेन चालक अविनाश कोर्राम, रितेश निर्मलकर, ग्रेडर आपरेटर दीपू सिंह, रोलर आपरेटर मनोज कुमार धीवर, जेसीबी आपरेटर अमनपाल का बयान लिया। उन्होंने बताया कि रोलर चालक उमेश ने रात को रोलर को चलाकर प्रेमसागर को एक्सीडेंट कर दिया था। उसके सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.