'शांति का टापू बन गया अपराधगढ़':बिलासपुर में चाकूबाजी और गैंगवार का विरोध, BJYM ने निकाली मशाल रैली

बिलासपुर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के राज में बिगड़ा कानून व्यवस्था।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान पदाधिकारियों ने शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी, गैंगवार जैसी घटनाओं पर चिंता जताई।

BJYM ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। वहीं, पुलिस उनके इशारों पर नाच रही है, जिसके कारण शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है और पुलिस दबाव में है।

गांधी चौक से शुरू हुई मशाल रैली सिटी कोतवाली चौक पहुंची। BJYM के नेताओं ने कहा कि शहर में आए दिन चाकूबाजी और गैंगवार की घटनाएं हो रही है, जिसके कारण महिलाएं और छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने शहर में गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कानून व्यवस्था बहाल नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

मशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।
मशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन।

हत्या के अपराधी को भी पकड़ने में पुलिस के कांप रहे हाथ
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि हत्या जैसे संगीन जुर्म में शामिल कांग्रेस नेता पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ऐसे असामाजिक तत्व के लोग शहर में खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ कांप रहे हैं। इसी तरह मारपीट, गुंडागर्दी, चाकूबाजी और जमीन के विवादों में भी पुलिस संरक्षण में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। यह बस कुछ कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में चल रहा है।

शांति के शहर में अशांत हुआ माहौल।
शांति के शहर में अशांत हुआ माहौल।

शांति का टापू बन गया है अपराधगढ़
रैली शुरू होने के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नगर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के क्रियाकलापों पर आक्रोश व्यक्त किया। बिलासपुर शहर पहले शांति का टापू माना जाता था। चार साल पहले यहां कभी इतनी अधिक संख्या में आपराधिक घटनाएं नहीं हुई। यह पहली बार है जब रोजाना ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है। शहर में शांत वातावरण को बिगाड़ने और नगर की छवि को धुमिल करने में आपराधिक तत्वों को कांग्रेस नेताओं की ओर से संरक्षण दिया जाना भी एक कारण है।

खबरें और भी हैं...