स्वास्थ्य मंत्री बोले- गोलीकांड रोक सकती थी पुलिस:टीएस ने कहा- वंदेभारत नहीं वो वंदेभाजपा ट्रेन, इसके कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का अपमान किया

बिलासपुर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस नेता हिस्ट्रीशीटर की हत्या पर पुलिस के सूचना तंत्र पर खड़े किए सवाल। - Dainik Bhaskar
कांग्रेस नेता हिस्ट्रीशीटर की हत्या पर पुलिस के सूचना तंत्र पर खड़े किए सवाल।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रेलवे प्रशासन पर बोलते हुए कहा कि रेलवे की ओर से शुरू की गई ट्रेन का नाम वंदेभारत नहीं वंदे भाजपा नाम रह गया है। इस ट्रेन के शुभारंभ में केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे प्रोटोकॉल और शिष्टाचार भी भूल गए हैं। ट्रेन को इस जोन से शुरू करना चाहते तो नागपुर में भी कार्यक्रम हो सकता था। लेकिन, मोदी की नीति है बाकी सबको छोड़ो, सिर्फ भाजपा है। इस तरह से छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की गई है और आमजन का अपमान है। बिलासपुर में गोलीकांड की घटना चिंता की बात है। पुलिस चाहती तो इस घटना को रोक सकती थी। यह पुलिस का फेल्युअर है।

बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार पर छत्तीसगढ़ का 13 सौ करोड़ रुपए बकाया है। नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान जीएसटी से होने वाले प्रदेश के नुकसान का हमने अनुमान लगाया था। आज वही स्थिति आ गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हमने पिछले चार साल में जितना काम किया। उतना भाजपा की सरकार ने 15 साल में भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का होना चिंताजनक है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकी नहीं जा सकती। लेकिन, कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है जिसे पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस रोक सकती है। बिलासपुर में हुई गोलीकांड में पहले से ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति थी, जिस घटना को रोकी जा सकती थी। सुनने में आया है कि इस घटना से दो-तीन माह पहले परिवार के बीच तनाव और कुछ घटनाएं हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। लेकिन पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। यदि किया गया होता तो हत्या की वारदात तो नहीं ही होती।

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण।
मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण।

औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नवनिर्मित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इसकी जानकारी मिलते ही सिम्स के डीन सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ वहां पहुंच गए। मंत्री सिंहदेव ने एक से लेकर 11 तक सभी मंजिल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिसंबर तक बिल्डिंग का काम पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, अब बताया जा रहा है कि तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा कर भवन को शासन के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि 31 मार्च तक काम पूरा हो पाएगा। निरीक्षण और बातचीत के दौरान पता चला कि निर्माण के दौरान समन्वय की कमी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़े सभी अफसरों को 21 दिसम्बर को रायपुर बुलाया गया है।

अस्पताल के निर्माण कार्य की ली जानकारी।
अस्पताल के निर्माण कार्य की ली जानकारी।

रेलवे और भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया अपमान
वंदेभारत ट्रेन शुरू होने पर कटाक्ष करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि सिर्फ वंदेभारत नहीं यह वंदे भाजपा का कार्यक्रम है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार और रेलवे ने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया और शिष्टाचार तक भूल गए। उन्हें यह भी पता नहीं कि, जिस मंडल और जोन से ट्रेन शुरू हो रही है, उसका ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर को क्यों वंचित किया गया। ट्रेन जहां से चालू हुई वहां कार्यक्रम तो करते। ट्रेन जहां से शुरू हुई वहां कार्यक्रम होना था। यह छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान है।

वंदेभारत ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा करने के लगाए आरोप।
वंदेभारत ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा करने के लगाए आरोप।

चार साल में 15 साल से ज्यादा काम हुआ है
प्रदेश में गौरव उत्सव मनाने की तैयारी हैं और विपक्ष चार साल के काम काज पर सवाल खड़ा कर रही है। इस सवाल पर टीएस ने कहा कि हमने विपरीत परिस्थियो में मात्र चार साल में 15 साल की तुलना में कहीं ज्यादा काम किया है। बल्कि, 18 साल का काम हो गया है। इस दौरान विधायक शैलेष पाण्डेय, कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज सिंह और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...