आधारशिला विद्या मंदिर वेयरहाउस में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप की मुख्य अतिथि डेंटिस्ट डॉ. प्रियंका महासेठ थीं। उन्होंने दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हमें कैविटी से बचना चाहिए। इससे दांतों में सड़न आती है। उन्होंने बताया कि चॉकलेट, मिठाई, टॉफी आदि में कैविटी है।
रजनी सिंह ने योग के महत्व के बारे में समझाते हुए अभ्यास करवाया। बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल करवाए गए। जिससे की न सिर्फ उनका शारीरिक विकास हो, बल्कि आत्म विश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम में कार्य करना सीखें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, प्राचार्या जीआर मधुलिका ने अतिथि डाॅ. प्रियंका महासेठ का धन्यवाद ज्ञापन किया। पुराने अखबार से बास्केट बनाना सिखाया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.