पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बहन से छेड़खानी करने से नाराज भाई ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर बसदेई चौकी पुलिस ने जूर गांव निवासी युवक की हत्या मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बुधवार की रात ग्राम जूर निवासी दिनेश सोनी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे गांव में वह किराना दुकान से सामान लेने गया था। वहां उसका भतीजा मनीष सोनी अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। जिसे घर जाने के लिए बोला, तो मनीष अपनी बाइक से घर जाने लगा। इसके बाद वह सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में मनीष बाइक सहित गिरा हुआ था। उसके सिर, गर्दन में चोट लगी हुई थी। मनीष से पूछने पर उसने बताया कि रविन्द्र सिंह, सतीश सिंह, अर्जुन, ललउ व विजेन्द्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान चौकी बसदेई की पुलिस टीम ने आरोपी रविन्द्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, सतीश सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र ललउ सिंह, ललउ सिंह पुत्र बालसाय और विजेन्द्र सिंह पुत्र छत्तर सिंह को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे उसकी बहन सोनिया सिंह घर के पीछे खलिहान की तरफ आग जलाने के लिए लकड़ी लेने गई थी। जिसकी आवाज सुन जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि मनीष सोनी उसकी बहन सोनिया के साथ छेड़छाड़ कर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर मनीष नहीं माना तो उसने थप्पड़ मारकर भगा दिया। उसके कुछ देर बाद मनीष अपनी बाइक से एसके घर के सामने आया और फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय वह घर से बाहर निकला और साथियों के साथ मिलकर मनीष को मारा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.