कांग्रेस प्रदेश प्रभारी PL पुनिया बोले-:पिछले चुनाव में सर्व आदिवासी समाज नहीं था हमारे साथ, आरक्षण नहीं होने देंगे कम, मां दंतेश्वरी के लिए दर्शन

दंतेवाड़ा5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पीएल पुनिया दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। - Dainik Bhaskar
पीएल पुनिया दंतेवाड़ा पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शनिवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर हैं। यहां सबसे पहले वे आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पुनिया ने देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की। पीएल पुनिया ने चुनाव को लेकर कहा कि, सर्व आदिवासी समाज पिछले विधानसभा चुनाव हमारे साथ नहीं था और न ही उपचुनाव में। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि, हम बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर जीतेंगे। एक बार फिर CG में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

पुनिया के साथ मोहन मरकाम भी पहुंचे हैं।
पुनिया के साथ मोहन मरकाम भी पहुंचे हैं।

पीएल पुनिया ने कहा कि, मेरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि, कुछ भी हो जाए हम आरक्षण को कम होने नहीं देंगे। इस मामले में जो भी बेहतर ऑप्शन होगा जहां हमें कामयाबी मिलने की उम्मीद हो वो किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि, आने वाले चुनाव में बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को कांग्रेस जीतेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

दंतेवाड़ा में पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा की।
दंतेवाड़ा में पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा की।

बस्तर में 3 दिनों का है प्रवास

दरअसल, पीएल पुनिया 3 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वे कल शुक्रवार की देर शाम जगदलपुर पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने कार्यकार्ताओं से चर्चा की। करीब 2 घंटे तक बैठक चलती रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार बनने के बाद हुए विकास कामों की जानकारी ली। साथ ही आने वाले चुनाव में जमीनी स्तर पर किस तरह से काम करना है इस विषय पर चर्चा किए।