आरक्षण में हुई कटौती को लेकर भाजपा अजजा मोर्चा ने दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया है। घर की दीवार पर चढ़ गए और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हाईकोर्ट ने आरक्षण को 32 प्रतिशत से 12 प्रतिशत घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है, इसके लिए भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। भाजपाइयों का कहना है कि सरकार ने कोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखा था।
भाजपा के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही के अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिल रहे 32% आरक्षण के खिलाफ निर्णय आया है। आरक्षण 32% से घटा कर 20% किया गया है और बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में स्थानीय भर्ती समाप्त कर देने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि, आदिवासियों के 32% आरक्षण पर कांग्रेस सरकार की नाकामी के गंभीर दुष्परिणाम अब सामने आने लगे है। इसके लिए स्पष्ट रूप से भूपेश सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि, इसी के विरोध में बुधवार को दंतेवाड़ा के कतियाररास में पहले सभा की गई। फिर विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि, विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.